Total Page Views of Dil Se Desi Blog by
Visitors w.e.f. 12.30 Hrs IST 16/04/11

Recent Topics on Dil Se Desi Blog

Sunday, February 5, 2012

Mazedar Chutkale


रैगिंग के वक्त लड़कों ने 1 लड़की से कहा, एक सवाल का जवाब दो- पटना कहां पर है?
लड़की- बिहार में।
लड़का- यहीं पट जाओ इतनी दूर जाने की क्या जरुरत है।


डॉक्टर मरीज के पीछे भाग रहा था।
एक आदमी ने पूछा क्या हुआ?
डॉक्टर- 4 बार ऐसा ही हुआ है ये आदमी ब्रेन का ऑपरेशन करवाने आता है और बाल कटवाकर भाग जाता है।


बहू की विदाई के बाद घर आने पर सास ने कहा- बेटी आज से मुझे मां और अपने ससुर को पापा कहना...
शाम को पति के आने पर पत्नी बोली, मां भैया आये...


पत्नी (पति से)- किचन से.. अजी सुनते हो देखो मैं आज बहुत खूबसूरत लग रही हूं...
पति (पत्नी से)- तुमने कैसे जाना?
पत्नी- आज मेरी खूबसूरती देखकर रोटी भी जल रही है।

चमनलाल- मेरी पत्नी कल मर गयी, मैंने बहुत कोशिश की की मेरी आंख में आंसू आ जाये पर नही आये मुझे क्या करना चाहिए?
मणिराम- कोई बात नही बस कल्पना कर लेते की वो वापस आ गयी है।


पत्नी (पति से)- मेरी सालगिरह पर आप चेन गिफ्ट करना।
पति (पत्नी से)- जरूर दूंगा, बताओ साइकिल की दूं या मोटर साइकिल की...
शादी की सालगिरह पर पति अपनी पत्नी के लिए गुलाब का फूल लेकर आया।
पत्नी- मुझे ये नही चाहिए, कोई सोने की चीज दो...
पति- ये लो तकिया और सो जाओ।

पत्नी (पति से)- मैंने गधों पर रिसर्च की है, वो अपनी गधी के अलावा दूसरी गधी को देखता भी नही।
पति (पत्नी से)- इसीलिए तो वो गधा है।


पत्नी (पति से)- सुनो जी आपको मुझमें सबसे ज्यादा क्या अच्छा लगता है मेरी ब्यूटी या मेरी अक्लमंदी।
पति (पत्नी से)- मुझे तो ये तुम्‍हारे मजाक करने की आदत सबसे अच्छी लगती है।

पत्नी (पति से)- तुम्हें कुछ याद भी रहता है? जानते हो आज हमारी शादी की सालगिरह है।
पति (पत्नी से)- ओह, मैं सचमुच भूल गया था। आओ, दो मिनट का मौन धारण करें।


पति ने पत्नी से कहा कि आज मैं सभापति बनूंगा।
पत्नी बेलन दिखाते हुए बोली आप मेरे पति हो किसी दूसरे के नही बन सकते।

पति (पत्नी से)- अगर देश की सरकार मेरे हाथ में आ जाए तो सब बदल दूंगा।
पत्नी (पति से)- तुम पहले अपना पजामा बदल लो सुबह से उल्टा पहना हुआ है।


पति (पत्नी से)- हटा लो अपने चेहरे से ये जुल्फे ए जाने तमन्ना खुदा कसम अगली बार खाने में बाल आया तो सजनी से गजनी बना दूंगा।

पागलखाने का डॉक्टर अपनी पत्नी को कहता है- पागलों के साथ रह-रहकर मैं आधा पागल तो हो ही गया हूं।
पत्नी- कभी कोई काम पूरा भी कर लिया करो।


पत्नी (पति से)- आप बहुत मोटे हो गये हो।
पति (पत्नी से)- तुम भी तो कितनी मोटी हो गयी हो।
पत्नी- मैं तो मां बनने वाली हूं।
पति- तो मैं भी तो बाप बनने वाला हूं।


अध्यापक- बच्चों बताओ वो कौन-सी चीज है जो तुम रोज देख तो सकते हो लेकिन तोड़ नही सकते।
छात्र- जी आपका मुंह.....


चिंटू (सोनू से)- मैंने हाथी के सामने 12 सेब रखे, उसने 11 खा लिये लेकिन एक नही खाया?
सोनू (चिंटू से)- हाथी का पेट भर गया होगा।
चिंटू- नही यार, 12वां सेब प्लास्टिक का था।
अच्छा दोबारा मैंने हाथी के सामने 12 सेब रखे लेकिन हाथी ने एक भी नही खाया।
सोनू- सारे सेब प्लास्टिक के होंगे।
चिंटू- नही इस बार हाथी प्लास्टिक का था।

अध्यापक- अगर सच्चे दिल से भगवान से प्रार्थना की जाये तो वो पूरी होती है।
छात्र- रहने दो सर, अगर ऐसा होता तो आज आप मेरे सर नही ससुर होते।


टीचर- हमें गरीबों के साथ प्यार से पेश आना चाहिए।
छात्र- अच्छा अब मैं समझा।
टीचर- क्या?
छात्र- पापा अकसर नौकरानी को गले क्यों लगाते हैं।

पिता (चिंटू से)- मम्मी बहुत चुपचाप बैठी है क्या बात है?
चिंटू- पापा, मम्मी ने लिपगार्ड मंगाया था, मैंने फेवी क्विक पकड़ा दिया...


दादा (पोते से)- तेरी टीचर आ रही है, जा छुप जा।
पोता- पहले आप छुप जाओ, आपकी मौत के बहाने मैंने दो हफ्ते की छुट्टी ले रखी है।

संता- यार प्यार का इजहार करने के लिए सबसे अच्छी जगह क्या होगी?
बंता- मंदिर
संता- क्यों?
बंता- क्योंकि वहां लड़की चप्पल उतार के जाती है।
संता को अपनी बेटी के कमरे से सिगरेट मिली संता बहुत चिंतित होकर बोला ओह ये सिगरेट पीती है?
फिर उसे उसी कमरे में शराब मिली, संता को और टेंशन हो गयी..
फिर उसे कमरे में छिपा हुआ लड़का मिला।
संता तुरंत टेंशन फ्री होकर बोला ओह तो यह सब इसका होगा।

संता- कल पापा कुएं में गिर गए, बहुत चोट लगी, बहुत चिल्ला रहे थे।
बंता- अब कैसे हैं?
संता- ठीक ही होंगे, कल से कुएं से कोई आवाज नही आई ना।


 संता की बीवी उसके ड्राइवर के साथ भाग गयी..
लोगों ने पूछा- संता जी अब क्या करोगे..?
संता- करना क्या है अब गड्डी मैं खुद चलाऊंगा।

No comments:

Post a Comment

Please Leave Your Precious Comments Here

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...